फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ganpati Bappa Moria's cheers in the invitation rally

आमंत्रण रैली में लगे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moria's cheers in the invitation rally
हल्द्वानी। युवा वैश्य महासभा ने गणेश महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को आमंत्रण रैली निकाली। रैली श्री रामलीला मैदान हल्द्वानी से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों तक निकली और वापस कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान में संपन्न हुई। युवा इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, जय गणेश के जयकारे लगाते हुए निकले।
विज्ञापन

इससे पूर्व वैश्य महासभा के आलोक शारदा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महामंत्री भवानी शंकर नीरज, देवेंद्र केसरवानी सभी ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। रैली का नेतृत्व युवा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री रमेश केसरवानी ने किया। रैली में सुमित केसरवानी, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, राजेश साहू, राजकुमार केसरवानी, प्रफुल्ल गुप्ता समेत सैकड़ों युवा शामिल रहे। बुधवार से रामलीला मैदान में विधिवत गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। छह सितंबर को शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed