{"_id":"690a6c78abe56138a40a370e","slug":"ganga-snan-mela-begins-at-garjiya-temple-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-782-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान मेले का शुभारंभ
Wed, 05 Nov 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान मेले का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। बुधवार सुबह से ही गर्जिया मंदिर के समीप बह रही कोसी नदी में लोग गंगा स्नान करेंगे। प्रशासन ने नदी में गहरे जल स्थल में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है।
एआरटीओ रिशु तिवारी ने बताया कि काशीपुर, यूपी समेत अन्य स्थानों से ट्रैक्टर ट्राॅली से आने वालों के लिए मंगलवार रात 12 बजे से शटल सेवा शुरू की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर भी शटल सेवा लगाई गई है। उन्होंने बताया कि हल्दुआ से गर्जिया 50 जबकि रेलवे स्टेशन से गर्जिया मंदिर के लिए 30 रुपये किराया रखा गया है। यहां ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता जगमोहन बिष्ट व डीएफओ ध्रुव मर्तेालिया आदि मौजूद थे। संवाद