फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Funeral fighter's funeral with state honor

राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी का अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Funeral fighter's funeral with state honor
रामनगर (नैनीताल)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में दो पुत्रों ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

99 वर्षीय मोती सिंह नेगी ने कोटद्वार रोड स्थित आवास में शुक्रवार शाम अंतिम सांस ली। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के कनौली गांव निवासी मोती सिंह नेगी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। वर्ष 2008 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सम्मानित किया था। आजादी के बाद वह समाज सेवा से जुड़े। कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे। हाल ही तक वह सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते रहे। उनके निधन से रामनगर में शोक की लहर है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ पंकज गैरोला उनके आवास पर पहुंचे, जहां उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाया गया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं श्मशान घाट में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके पुत्र भगवत सिंह नेगी और भोपाल सिंह नेगी ने मुखाग्नि दी, जबकि तीसरे पुत्र पूरन नेगी अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए वह इस समय सूरत में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट में एसडीएम शुक्ल, सीओ गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी, पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, पूर्व पालिकाध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी आदि ने पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed