फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FTI American country Farestry Pdhayega

देश को अमेरिकी फारेस्ट्री पढ़ायेगा एफटीआई

Sat, 08 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 08 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन

अब पूरे देश के वन कर्मी अमेरिका में खास तौर पर आजमाए गए ‘इको सिस्टम मैनेजमेंट’ के जरिए जंगलों की देखभाल करेंगे। उत्तराखंड का वन महकमा अमेरिका के इस मैनेजमेंट सिस्टम को देश में पहली बार लागू कर रहा है। इसके लिए फारेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एक पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


यूएस एड फारेस्ट प्लस प्रोग्राम के तहत हाल में देश भर से 12 फारेस्ट की पढ़ाई कराने वाले संस्था प्रमुख, वैज्ञानिक  आदि अमेरिका में फारेस्ट के मैनेजमेंट अध्ययन के लिए भेजे गए थे। इन लोगों ने अमेरिका के वानकोना रेंजर स्कूल और सरक्रूज विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग में चलने वाले स्नातक स्तर के कोर्स का अध्ययन कराया गया है।
विज्ञापन


कोर्स में शामिल रहे एफटीआई निदेशक डा. कपिल जोशी कहते हैं कि अमेरिका में इको सिस्टम मैनेजमेंट एप्रोच पर बेहद जोर है, अब सब चीजों को समग्र रूप में देखा जा रहा है। इसी के तहत वानिकी की पढ़ाई कराई जा रही है। फील्ड विजिट के तौर पर एडिरान्डा के जंगल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जगह न्यूयार्क से करीब 400 किमी दूर है। आने वाले समय में न्यूयार्क में पानी की कमी न हो इसके मद्देनजर एडिरान्डा के 60 लाख एकड़ (इसके अंदर 13 शहर भी हैं) में फैले जंगल को संरक्षित और सुरक्षित किया गया है। इसका आधा जंगल प्राइवेट लोगों के पास है।

इस जंगल के प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए कुशल प्रबंधन किया गया है। पानी, जंगल हर चीज का संरक्षण, प्रबंधन है, इसमें हर व्यक्ति का योगदान तय किया गया है। पानी और हवा पर नजर रखी जाती है, हर घंटे पर रिपोर्ट जारी होती है।

इससे हवा में सबसे खतरनाक मरकरी की मात्रा कम हुई है। इसी एप्रोच को देश भर से ट्रेनिंग को आने वाले रेंजर और प्रदेश के फारेस्टर, फारेस्ट गार्ड को पढ़ाया जाएगा।


यह मॉड्यूल तैयार किया गया

एफटीआई ने शुरुआत में पांच दिनों का कैंपा प्रोग्राम के तहत मॉड्यूल तय किया है। इसमें ई नेट लर्निंग, कार्बन मार्केट, कार्बन उत्सर्जन कम करना (रोड अगर बनाई जा रही है, उसमें कैसे बचाया जाए) और बचाना, प्रदूषण (जो वानिकी में नहीं पढ़ाई जाती है), रेड प्लस प्रोग्राम आदि को पढ़ाया जाएगा।
.
अभी तक वन कर्मी वन विभाग के कार्ययोजना के आधार पर ही पढ़ाई करते हैं। इसमें बहुत सारी जानकारी समग्र रूप से नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed