फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four month old fetus found in the toilet of Sushila Tiwari Hospital haldwani

Haldwani STH: सुशीला तिवारी अस्पताल के शौचालय में मिला चार महीने का भ्रूण, जांच में पुलिस

Sat, 30 Mar 2024 01:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Sat, 30 Mar 2024 01:36 PM IST
सार

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के शौचालय में शुक्रवार को भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Four month old fetus found in the toilet of Sushila Tiwari Hospital haldwani
सुशीला तिवारी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के शौचालय में शुक्रवार को भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों की डिटेल मांगी गई है। भ्रूण चार महीने का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी का शौचालय चोक हो गया। इसकी शिकायत मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से की। शौचालय खोलने के लिए एक सफाईकर्मी को बुलाया गया। उसने जब शौचालय की सफाई की तो पाइप में फंसा हुआ भ्रूण तार में फंसकर बाहर आ गया। यह देखकर वह अचंभे में आ गया। उसने फौरन इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली सहित पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार भ्रूण चार महीने का था। कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि महिला को पेन हुआ होगा। वह शौचालय गई होगी। इसी दौरान भ्रूण टॉयलेट में गिर गया होगा। उसने लोकलाज की डर से किसी को नहीं बताया होगा। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है कि कोई महिला का इस संबंध में इलाज तो नहीं किया गया। शुरुआती जांच के बाद भ्रूण चार महीने का बताया जा रहा है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed