फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Following a review of major Geeta Bisht

ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ने की समीक्षा

Thu, 21 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Thu, 21 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ने मंगलवार को यहां विकास खंड सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास खंड के गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि का शत प्रतिशत सदुपयोग करें और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


बैठक के दौरान विद्युत, पेयजल, शिक्षा, सड़क आदि से जुड़े विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामसभा स्तर पर कराए जा रहे कार्यों की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को दे ताकि समय समय पर विकास कार्यों की मानीटरिंग की जा सके।


उन्होंने समय पर विकास कार्यों को पूरा कराने को भी कहा। बैठक में ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य डा. हरीश बिष्ट, गणेश मेहरा, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश जोशी राहुल, बीडीओ दिनेश दिगारी, बीडीसी सदस्या ज्योति मेहरा, खीमराम, चंदन राम, राधा कुल्याल, ललित मेहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed