फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five days of darkness will prevail for a vibrant Diwali

Nainital News: जगमग दिवाली के लिए पांच दिन रहेगा अंधेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five days of darkness will prevail for a vibrant Diwali
हल्द्वानी। यूपीसीएल दीपावली से पहले लाइनों को दुरुस्त कर रहा है। इसके तहत लॉपिंग-चॉपिंग के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है। मंगलवार से अगले पांच दिन तक शहर के विभिन्न हिस्सों में रोजाना सात घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अलग-अलग समय में लिया जाएगा। अनुमान के मुताबिक बिजली बाधित होने से 20 से 30 हजार लोग रोजाना प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण डिविजन के ईई एसके गुप्ता के अनुसार 14 अक्तूबर को धौलाखेड़ा के वर्ल्ड बैंक, सोयाबीन, हल्दूचौड़, हाथीखाल व हल्द्वानी फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी। 15 अक्तूबर को कमलुवागांजा व कटघरिया बिजलीघर के हरिनगर, लामाचौड़ व फतेहपुर क्षेत्र और 16 अक्तूबर को धौलाखेड़ा, कमलुवागांजा व कटघरिया में विद्युत कटौती होगी। 17 व 18 अक्तूबर को धौलाखेड़ा बिजलीघर में शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन



यह इलाके रहेंगे प्रभावित
फतेहपुर बसानी, डूंगरपुर, कुसुमखेड़ा, दमुवाढूंगा, वर्ल्ड बैंक फीडर, हल्दूचौड़, सोयाबीन, हाथीखाल, हल्द्वानी, हरिनगर, लामाचौड़ फीडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed