फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   First Secretary will review the new drinking water scheme of Peepal Pokhara

Nainital News: पीपल पोखरा की नई पेयजल योजना की पहले सचिव करेंगे समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
First Secretary will review the new drinking water scheme of Peepal Pokhara
हल्द्वानी। जल निगम की विश्व बैंक परियोजना इकाई की ओर से पीपल पोखरा गांव में बाह्य सहायतित कार्यक्रम के तहत नई पेयजल योजना प्रस्तावित की गई है। इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले शुक्रवार को पेयजल सचिव के साथ बैठक होगी। सचिव पहले योजना की समीक्षा करेंगे, उसके बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इकाई की अधिशासी अभियंता ज्योति पालनी ने बताया कि बाह्य सहायतित कार्यक्रम के तहत पेरी अर्बन (शहरी ग्रामीण) क्षेत्र के लोगों को 135 एलपीसीडी (लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) के हिसाब से पेयजल दिया जाना है। अब तक इन्हें 55 एलपीसीडी पानी देने का मानक है। उन्होंने बताया कि पीपल पोखरा के लिए 2020.83 लाख रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। वर्ष 2056 तक के लिए 13754 की आबादी के हिसाब से योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में पीपल पोखरा की आबादी 7553 है। जहां वर्तमान में 1.20 एमएलडी की जरूरत है, वहीं 2056 के लिए 2.19 एमएलडी पेयजल की डिमांड को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया है। ईई पालनी ने बताया कि यहां एक नया ट्यूबवेल और 500 केएल का नया टैंक बनाया जाना है। एक ट्यूबवेल पहले से मौजूद है। उन्होंने बताया कि बैठक में सचिव को योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रस्ताव जल्द मंजूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed