फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing on Ramnagar police team

वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग

Sat, 29 Jul 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Sat, 29 Jul 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Firing on Ramnagar police team
पुलिस टीम पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। हल्दुआ बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे पीरुमदारा चौकी पुलिस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज राहुल राठी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को बाइक समेत पकड़ लिया है। जबकि अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए हल्द्वानी व रामनगर की पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई इलाकों में दबिश देने के लिए दे रही हैं। बदमाश लूट के इरादे से आ रहे थे।  

विज्ञापन


  कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हल्दुआ बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रामनगर की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देख बाइक दौड़ा दी। पुलिस कर्मियों ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने दो तीन हवाई फायर किए। यह देख गश्त में तैनात सिपाही विनीत चौहान ने अपनी निजी शिफ्ट कार से बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


इस बीच बदमाशों के साथी की बिना नंबर की शिफ्ट गाड़ी भी आ गई। कार में मौजूद बदमाशों ने तीन चार हवाई फायर किए। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने सिपाही की निजी कार पर निशाना साधते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस बीच एक गोली कार के फ्रंट शीशे को चीरती हुई अंदर घुस गई। कार में बैठे पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी इस दौरान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चौकी प्रभारी ने थोड़ी देर रुकने के बाद अन्य जगह पर वायरलेस से सूचना देकर घेराबंदी शुरू कराई। इस दौरान एक बदमाश मय बाइक के रुद्रपुर के पास पकड़ा गया। राठौर ने बताया कि बाइक यूपी20एएम 8334 यामाहा एफजेड-एस सहित आरोपी करण थापर को पकड़ा गया है। अन्य साथियों की तलाश के लिए टीमें बनाकर भेजी गई हैं। बदमाश लूट के इरादे से यहां आए थे। इससे पहले उन्होंने रुद्रपुर से होंडा सिटी लूटी थी।

बरामद बाइक भी दिल्ली से चोरी की गई है। इस मामले में पीरूमदारा चौकी प्रभारी राठी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसका वह शनिवार को खुलासा कर सकते हैं। इस घटना के बाद शुक्रवार को एसडीएम परितोष वर्मा ने पीरूमदारा चौकी पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस टीमें यूपी की कई जगहों पर दबिश दे रही है।एक आरोपी को दबोचकर बाइक पकड़ी

रामनगर (नैनीताल)।  पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राहुल राठी की सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात उन पर फायर झोंका तो उन्होंने एक आरोपी को दबोचकर उनकी बाइक भी पकड़ ली। राठी बृहस्पतिवार रात पीरूमदारा चौकी के राधाकृष्ण रतूड़ी, सुदर्शन नयाल, विनीत चौहान के साथ चेकिंग कर रहे थे। इशारा करने के बावजूद जब बाइक सवार नहीं रुके तो राठी ने असामाजिक तत्व समझकर उन्हें सबक सिखाने के इरादे से उनका पीछा किया।

एक आरोपी को बाइक समेत पकड़ने पर पता चला कि वह हाइवे पर लूट के इरादे से आए थे लेकिन राठी ने इसके मंसूूूूबों पर पानी फेर दिया। इस घटना का खुलासा शनिवार को होगा। कार्बेट नेशनल पार्क की वजह से यहां दिन-रात पर्यटकों की आवाजाही रहती है। उनकी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती रहता है। राठी ने अक्तूबर 2016 में पीरूमदारा चौकी का जिम्मा संभाला।


इसके बाद उन्होंने टाटा सफारी की चोरी, कानियां में पांच लाख की लूट, बदेशा स्टोन क्रशर के पास हुई हत्या का खुलासा कर शराब तस्करी भी रोकी है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उन्होंने 150 से अधिक वाहनों को सीज किया है। इसके लिए स्टाफ के साथ वह स्वयं भी दिन-रात गश्त कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed