{"_id":"5e654d5f8ebc3eeb2e2f6721","slug":"firing-for-refusing-to-give-cigarettes-in-credit-haldwani-news-hld376676216","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार में सिगरेट देने से मना करने पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार में सिगरेट देने से मना करने पर फायरिंग
विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी हरदेश शर्मा
हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र में एक दुकानदार के सिगरेट देने से मना करने पर नशे में धुत युवक ने हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
टनकपुर रोड चौराहे पर परचून की दुकान चलाने वाले हिमांशु जायसवाल ने राजपुरा चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान धोबीघाट टनकपुर रोड निवासी हरदेश शर्मा कार लेकर वहां पहुंचा। कार से उतरते ही हरदेश ने तमंचे से दो हवाई फायर किए और उससे उधार में सिगरेट का डब्बा मांगा।
मना करने पर हरदेश गालीगलौज पर उतर आया और जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया। घटना में वह बाल- बाल बच गया। राजपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिराड़ी ने बताया कि शनिवार देर रात ही वर्कशाप लाइन से हरदेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। फायरिंग में प्रयोग तमंचा बरामद कर उसे सील किया है।