हल्द्वानी: संभागीय परिवहन कार्यालय में फायरिंग करने वाले अधिकारी पर प्राथमिकी, महिला दरोगा बनी शिकायतकर्ता
संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी परिसर में मंगलवार को फायरिंग करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकीदर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई आरटीओ चौकी प्रभारी महिला दरोगा दीपा जोशी की तहरीर पर की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी परिसर में मंगलवार को फायरिंग करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई आरटीओ चौकी प्रभारी महिला दरोगा दीपा जोशी की तहरीर पर हुई है।
ये पढ़ें- हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी ने सहकर्मी पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा; इस वजह से नाराज था आरोप
आरोपी महेंद्र सिंह नेगी मूलरूप से ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित देवरिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में मुखानी के कुसुमखेड़ा स्थित गायत्री विहार में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग के बाद मोबाइल बंद किया और भाग गया। उसकी तलाश में टीम जुटी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जल्द आरोपी को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।