{"_id":"6a981d131022c5c38507620b","slug":"uttarakhand-senior-administrative-officer-posted-at-rto-haldwani-suspended-action-taken-over-bringing-weapon-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आरटीओ हल्द्वानी में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित, फायरिंग के मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आरटीओ हल्द्वानी में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित, फायरिंग के मामले में हुई कार्रवाई
Wed, 02 Sep 2026 06:30 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:30 PM IST
सार
आरटीओ प्रशासन, हल्द्वानी ने भेजी आख्या में बताया कि नेगी द्वारा किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्यालय में शस्त्र लाया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में फायरिंग मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जारी आदेश में कहा गया है कि आरटीओ प्रशासन, हल्द्वानी ने भेजी आख्या में बताया कि नेगी द्वारा किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्यालय में शस्त्र लाया गया। 3:40 पर कार्यालय के कर पंजीयन अनुभाग के बाहर शस्त्र से फायर किया गया। जिससे कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों और लोगों में भय उत्पन्न हुआ है।
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: मदरसों को लेकर सरकार का सख्त रुख, खजान दास का बड़ा बयान, इन मुद्दों पर भी बोले
विज्ञापन
इसके अलावा राजकीय कार्य में बाधा पड़ी। यह कृत्य उत्तराखंड आचरण नियमावली में निहित प्रावधानों के का उल्लंघन है। संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अभिकथन गंभीर है, उनके स्थापित होने की दशा में दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नेगी को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, ऊधम सिंह नगर से अटैच किया गया है।