{"_id":"6a97d5a785f617c01f0e7784","slug":"the-body-of-elderly-ram-singh-was-found-seven-kilometers-away-from-gaula-bridge-haldwani-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: गौला नदी में कूदे वृद्ध का शव 24 घंटे बाद सात किमी दूर पत्थर के नीचे फंसा मिला, एनडीआरएफ ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: गौला नदी में कूदे वृद्ध का शव 24 घंटे बाद सात किमी दूर पत्थर के नीचे फंसा मिला, एनडीआरएफ ने निकाला
Wed, 02 Sep 2026 01:22 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:22 PM IST
सार
हल्द्वानी के काठगोदाम गौलाबाईपास स्थित पुल से उफनती गौला नदी में छलांग लगाने वाले 65 वर्षीय राम सिंह का शव 24 घंटे बाद पुल से करीब सात किमी दूर पत्थर के नीचे फंसा मिला। ग्रामीणों की मदद से एनडीआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
गौला पुल से सात किमी दूर मिला बुजुर्ग राम सिंह का शव
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के काठगोदाम गौलाबाईपास स्थित पुल से उफनती गौला नदी में छलांग लगाने वाले बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी रामसिंह (65) का शव 24 घंटे बाद बुधवार को पुल से करीब सात किमी दूर पत्थर के नीचे फंसा मिला। ग्रामीणों की मदद से एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग रामसिंह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकले और गौला पुल पर पहुंचे। यहां काफी देर बारिश के दौरान पुल पर खड़े रहे। इस दौरान एक पर्यटक ने उन्हें भीगते देख बातचीत की तो उन्होंने सवाल का जबाव एक मुस्कान के साथ दिया। कुछ ही सेकेंड के बाद वह गौला में कूद गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब परिवार वालों को पता चला। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग ने आत्महत्या की। हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर शव गोविंद ग्राम गांव के पास नदी के किनारे पर करीब 600 मीटर नीचे पत्थर के बीच फंसी मिली। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन