{"_id":"66c5350e2cee4a9f370959d5","slug":"final-notice-to-20-families-of-automated-car-parking-area-nainital-news-c-238-1-ntl1003-107535-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऑटोमेटेड कार पार्किंग क्षेत्र के 20 परिवारों को अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऑटोमेटेड कार पार्किंग क्षेत्र के 20 परिवारों को अंतिम नोटिस
Wed, 21 Aug 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन तल्लीताल में बहुप्रतीक्षित ऑटोमेटेड रोटरी कार पार्किंग सिस्टम को लेकर गंभीर है। पालिका की ओर से वन निगम समेत 20 परिवारों को अंतिम नोटिस भी दिए जा चुके हैं जिसकी मियाद अब पूरी हो चुकी है। अधिकांश मामलों में जनसुनवाई भी हो चुकी है। शासन की ओर से जिला विकास प्राधिकरण को 34 करोड़ के सापेक्ष अवमुक्त हुए 13 करोड़ रुपये से यह कार्य होना है। एनएचआईडीसीएल की ओर से इसका निर्माण कराया जाना है।
बता दें कि पीक सीजन में पार्किंग की कमी के चलते स्थिति ज्यादा प्रतिकूल हो जाती है और पर्यटक परेशान होते हैं। अमर उजाला की ओर से भी इस समस्या पर अभियान चलाया गया था। वर्तमान में तल्लीताल लकड़ीटाल में निर्मित पार्किंग के पास नैनीताल-हल्द्वानी एनएच से लगे स्थल पर ऑटोमेटेड रोटरी कार पार्किंग सिस्टम की कवायद जोरों पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवस्थापना विकास निगम लिमिटेड की डीपीआर के क्रम में शासन की ओर से डीडीए को अग्रिम धनराशि अवमुक्त कराई जा चुकी है।
इधर नगर पालिका की ओर से यहां बने वन निगम के लकड़ी, कोयले के गोदामों के क्रम में निगम समेत 20 अन्य को अंतिम नोटिस दिए जा चुके हैँ। ईओ पूजा चंद्रा ने बताया कि अब पालिका की ओर से एसडीएम को पत्र भेजा जाना है। जिला विकास प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल का कहना है कि भूमि खाली होते ही कार्य की शुरू करा दिया जाएगा।