फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fed up with the moneylender, the young man swallowed poison, died

Nainital News: सूदखोर से तंग आकर युवक ने गटका जहर, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the moneylender, the young man swallowed poison, died
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। कमलुवागांजा में रहने वाले युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे गंभीर अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि सूदखोर उसकी नई स्कूटी भी छीन ले गए।
विनय पांडे (32) पुत्र रमेश चंद्र पांडे निवासी देवपुर देवपा कमलुवागांजा ने रविवार रात जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजनों ने देर रात उसे घर के आंगन में उलटी करते देखा। उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई मनोज पांडे ने बताया कि विनय ने सूदखोर से पैसा उधार लिया था। कहा कि विनय प्रापर्टी डीलर था। वह सूदखोरों को पैसा भी वापस करता था। सूदखोर उस पर पैसा देने का दबाव बना रहे थे। कहा कि विनय 10 अक्तूबर को नई स्कूटी फाइनेंस कराकर लाया। सूदखोरों ने इसे भी छीन लिया। कहा कि सूदखोरों से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल पहले हुई थी भाई की मौत

बता दें कि रमेश पांडे के तीन पुत्र थे। एक पुत्र की करीब एक साल पहले नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। परिवार जब तक संभल पाता दूसरे पुत्र की भी मौत हो गई। उधर मुखानी थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed