फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers from US Nagar protest at the RFC office; lock the premises after forcing officials out.

Nainital News: यूएसनगर के किसानों का आरएफसी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिकारियों को बाहर निकाल ताले जड़े

Sat, 10 Oct 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers from US Nagar protest at the RFC office; lock the premises after forcing officials out.
हल्द्वानी। ऊधम सिंह नगर जिले के किसान शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के साथ हल्द्वानी स्थित आरएफसी कार्यालय पहुंचे और आरएफसी कुमाऊं सीएस मर्ताेलिया का घेराव किया। उन्होंने कार्यालय में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल तालाबंदी कर दी। किसानों के अचानक पहुंचने से कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। हंगामे की सूचना पर काठगोदाम कोतवाल जसवीर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों का कहना था कि धान का सीजन चल रहा है लेकिन इसकी खरीद के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। किसान फसल बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि धान की फसल तैयार होने के बाद किसान मंडी जा रहे हैं लेकिन सरकारी खरीद सुचारु रूप से न चलने के कारण फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को हुई भारी बारिश से किसानों को नुकसान पहुंचा है, खेतों में कटी फसल खराब हो गई। उन्होंने सरकारी धान क्रय केंद्रों को तत्काल सक्रिय करने की मांग रखी। घेराव करने वालों में किसान नेता हरेंद्र सिंह लाडी, हिमांशु गाबा, गुरमुख सिह, संदीप चीमा, नवदीप सिंह, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा, हरभजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
किसान अपनी मांगों के निराकरण के लिए आरएफसी कार्यालय पहुंचे थे, बातचीत की गई है, जल्द कार्रवाई की जाएगी। - लता मिश्रा, आरएमओ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed