फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Family of female police personnel accused of beating villagers

महिला पुलिस कर्मचारी के परिजनों पर ग्रामीणों को पीटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family of female police personnel accused of beating villagers
लालकुआं सीओ को ज्ञापन देते बिंदुखता के ग्रामीण। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी के परिजनों पर दबंगई दिखाकर ग्रामीणों को पीटने का आरोप लगाते हुए बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकालकर महिला पुलिसकर्मी को कोतवाली से हटाने की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का को भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता क्षेत्र से डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीण साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में जुलूस निकालकर सीओ कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सीओ बीएस भाकुनी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के परिजन रौब दिखाकर बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 4 दिन पूर्व महिला पुलिसकर्मी के परिजनों ने काररोड स्थित एक दुकान में घुसकर ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इधर सीओ भाकुनी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में रमेश कुमार, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार, शमशेर, बलबीर, हरीश चंद्र, गिरीश कोहली, बाबूलाल, उम्मेद राम, रजनी देवी, पुष्पा, कमला, जमुना देवी, सीमा देवी, दीपा देवी, शांति देवी, शीला देवी, तुलसी, देवकी देवी, मुन्नी देवी, इंदिरा देवी, कौशल्या कोहली, बिंदु गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed