फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake products of cosmetics being sold in the market

बाजार में बिक रहा कास्मेटिक का नकली सामान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fake products of cosmetics being sold in the market
हल्द्वानी। सावधान हो जाइए। बाजार में सजने संवरने का सामान भी नकली आ गया है। पुलिस ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर एक में दो दुकानों में छापा मारकर करीब आठ लाख रुपये का नकली कॉस्मेटिक सामान बरामद किया। दुकानें सीलकर दो दुकानदारों को हिरासत मेें लिया गया है। दोनों दुकानदार नामी कंपनियों के उत्पादों के नाम पर नकली माल बेच रहे थे।
विज्ञापन

सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत की थी कि शहर की दुकानों में उनकी कंपनी का नकली माल बेचा जा रहा है। सीओ ने इस मामले में फाइनेंसियल टास्क फोर्स की टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने चिह्न्ति की गईं लाइन नंबर एक स्थित इरफान कादरी कॉस्मेटिक एंड बैंगल स्टोर और मून पैलेस कॉस्मेटिक की दुकान में एक साथ छापा मारा। छापे के दौरान लक्मे कंपनी की नकली क्रीम, पाउडर, नेलपॉलिश, शैंपू, आईलाइनर सहित 1200 से अधिक नग बरामद किए। दोनों दुकानों से पांच कट्टों में भरा सामान कब्जे में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान इरफान कादरी दुकान के दुकानदार जुनैद ने बताया कि उसका मकान रुद्रपुर खेड़ा में है। नौ महीने पहले उसने यहां दुकान खोली थी। रुद्रपुर में भी उसकी दुकान चल रही है। उसे भरोसा नहीं था ऐसा माल निकलेगा। नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिस्ठ ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है। सीओ का कहना है कि पुलिस इस मामले में धारा 420 और 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। कंपनी के प्रतिनिधि विपिन नागर और प्रभात भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

खतरनाक हो सकता है नकली सामान
हल्द्वानी। सीओ ने कहा कि खरीदारी से पहले महिलाओं को सामान का बैच मार्क, एक्सपाइरी डेट, फर्म की स्पेलिंग, होलोग्राम और पैकिंग की जांच कर लेनी चाहिए। नकली सामान त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ भेजा जाता है नकली सामान
हल्द्वानी। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रुद्रपुर और हल्द्वानी से काफी मात्रा में नकली माल पहाड़ के जिलों में भेजा जाता है। ब्रांडेड कंपनियों का माल बेचने वाले दुकानदार इससे परेशान हैं। नकली माल की पैकिंग ऐसी बनाई जाती है कि आम ग्राहक को इस पर जरा भी शक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed