फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake No Objection Certificate of Municipality busted

Nainital News: पालिका के फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र का भंडाफोड, 20 आरोपियों पर केस दर्ज

Wed, 29 Nov 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 29 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fake No Objection Certificate of Municipality busted
किच्छा। नगरपालिका की फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र पर साल 2022-23 में 19 लोग सिरौलीकलां में मीट बेच रहे थे। पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह की तहरीर पर थाना पुलभट्टा में इन लोगों के अलावा अनापत्ति देने वाले के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलभट्टा थाने में पालिका के ईओ ने दी तहरीर में बताया कि एक संगठित गिरोह की ओर से वर्ष 2022-23 में 31 मार्च तक बिना नगरपालिका के अनुमति से मीट बेचा था। इस मामले में कुछ लोगों की ओर से फर्जी व्यावसायिक अनापत्ति प्रमाणपत्र बनाकर इन दुकानदारों को दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि सिरौलीकलां में वकील मलिक की ओर से पैसे लेकर अवैध लाइसेंस दिए गए। बताया कि पालिका और पुलिस विभाग की जांच में लाइसेंस अवैध पाए गए।
पुलिस ने इकबाल साबरी, निवासी वार्ड 12 किच्छा, सिरौलीकलां निवासी मो. सफीक, मो. आरिफ, बब्बू, मो. कय्यूम, इमरान, तस्लीम, मो. अशफाक उर्फ भोला, आलम, रहीश, इफ्तीकार, मो. जाबिर, मो. सलीम, सलीम, अख्तर कुरैशी, मिसबाह कुरैशी, चांद मुन्ना, जमील अहमद, इमरान के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed