{"_id":"69d9527a8be750ca2f04bacc","slug":"explain-the-benefits-of-mulching-techniques-to-farmers-haldwani-news-c-418-1-ntl1009-5525-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किसानों को पलवार तकनीक के लाभ बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किसानों को पलवार तकनीक के लाभ बताए
Sat, 11 Apr 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट केंद्र प्रभारी डॉ. संजय चौधरी ने हल्द्वानी के गंगापुर गांव में किसानों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कंचन नैनवाल ने गेहूं की उन्नत प्रजाति एचडी-2967 के बारे में बताते हुए समय पर बुवाई की सलाह दी। डॉ. दीपाली तिवारी ने कद्दू की फसल में पलवार तकनीक के लाभ बताए। वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसान देवेंद्र सिंह बिष्ट के खेत का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में किसानों को सब्जियों की पौध वितरित की गईं।
विज्ञापन