{"_id":"96ec7fa344da9191e3d14f1ba99a95e9","slug":"executive-engineer-of-the-villagers-besiege-basai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसई के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसई के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sun, 24 May 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
ग्राम बसई में ढाई माह से पानी नहीं आने से गुस्साए क्षेत्रवासी शनिवार को जल संस्थान कार्यालय आ धमके। उन्होंने अधिशासी अभियंता केसी सिंह का घेराव करते हुए तीन दिन में गांव में पानी नहीं आने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया है।
शनिवार दोपहर बसई के दर्जनों ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां अधिशासी अभियंता से हुई वार्ता में ग्रामीणों ने विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आसपास के इलाकों को चौबीस घंटे पानी दिया जा है, लेकिन बसई में ढाई माह से पानी की किल्लत बनी है।
उन्होंने एई जेसी यादव पर आरोप लगाया कि कई बार उन्होंने लिखित एवं मौखिक आश्वासन दिया। साथ ही स्थलीय भ्रमण किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने तीन दिन में पानी की किल्लत दूर करने, टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत के बजाय नई लाइन बिछाने, गांव में पेयजल लाइन डेढ़ इंच की जगह चार इंच करने आदि मांग उठाई। सिंह ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं गांव पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करेंगे, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान शेखर चंद्र, एमएस नेगी, थान सिंह रावत, पुष्पा रावत, विजयपाल रावत, लीला देवी, दिनेश चंद्र मंदौलिया, बसंती देवी, महेंद्र सिंह, राम सिंह, मंजू देवी, दिनेश नेगी, सुरेंद्र सिंह, सावित्री देवी, पदमादत्त, प्रभा देवी आदि मौजूद रहे।
वहीं उत्तरी खताड़ी वार्ड नंबर 10 इंद्रा कालोनी में एक माह से पानी नहीं आने पर लोगों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान हरीश चंद्र, शराफत हुसैन, इसराद हुसैन, रमेश रस्तोगी, रमा देवी, मूर्ति देवी, चंपा पांडे आदि मौजूद थे।