{"_id":"663ab60cc7fca1cce100d647","slug":"even-after-leaving-the-job-the-manager-kept-depositing-hotel-booking-money-into-his-account-haldwani-news-c-238-1-shld1020-104987-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नौकरी छोड़ने के बाद भी मैनेजर होटल बुकिंग के पैसे अपने खाते में डलवाता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नौकरी छोड़ने के बाद भी मैनेजर होटल बुकिंग के पैसे अपने खाते में डलवाता रहा
Wed, 08 May 2024 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित एक होटल मैनेजर ने एडवांस बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से अपने खाते में रकम डलवा ली। कुछ दिन की बुकिंग आने के बाद वह गायब हो गया। पर्यटक जब होटल पहुंचे तो उन्हें हकीकत का पता चला। होटल स्वामी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मालरोड के एक होटल के स्वामी ने तहरीर देकर कहा है कि दो वर्षों से एक युवक उनके होटल में मैनेजर का कार्य करता था। बीते दिनों वह नौकरी छोड़ कर चला गया। मैनेजर के जाने के बाद कुछ पर्यटक होटल पहुंचे और उन्होंने एडवांस में बुकिंग व किराये का भुगतान करने की बात कही। होटल का खाता जांचने पर भुगतान की कोई पुष्टि नहीं हुई। करीब 50 से 60 हजार का हिसाब गायब है। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने एडवांस बुकिंग की रकम अपने खाते में मंगाई व उसके बाद गायब हो गया। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद