{"_id":"19abda692a45791c7f2eb9192a670bb8","slug":"essential-for-the-development-of-thinking-dr-indira-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए सोच जरूरी : डा. इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए सोच जरूरी : डा. इंदिरा
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने बुधवार को वैदिक मंत्रोप्चार के बीच नैनीताल रोड पर राज्य के पहले फारेस्ट पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सोच जरूरी होती है। जनता के हित को ध्यान में रखकर एक हजार करोड़ रुपये हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि व्यस्ततम और तनावपूर्ण जिंदगी में पार्क बेहद जरूरी है, लेकिन देखरेख के अभाव में एनएच पर स्थित तीनों पार्क काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़े थे। कैंपा योजना के तहत पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये दिलाए गए और वन विभाग ने पार्क को संवारा।
विज्ञापन
डा. हृदयेश ने कहा कि यूपीए सरकार में भी पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए राशि दिलाई गई थी, मगर नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकी। पार्क की हरियाली और रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए फव्वारा सभी को आकर्षित कर रहा था। उन्होंने कहा कि शेष दो पार्क भी जल्द ही जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। पार्क की देखरेख के लिए माली और चौकीदार भी रखा गया है।
विज्ञापन
इस दौरान मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, श्रीगुरुतेग बहादुर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय जोशी, तारादत्त पांडे, राजीव जायसवाल, गोविंद बगड्वाल, राहुल छिम्वाल, केदार पलड़िया, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, विशंभर दत्त कांडपाल, शोभा बिष्ट आदि थीं। वहीं, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि विधिवत तरीके से उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।
प्रशिक्षण से बदलावों की मिलती है जानकारी : वित्तमंत्री
हल्द्वानी। नगर निगम के अंतर्गत चयनित 630 लाभार्थियों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के तहत कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा अकाउंटिंग के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से तकनीक और बदलाव की जानकारी मिलती है।
एमएनए आरडी पालीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हल्द्वानी नगर निगम को दो लाख तक की आय वाले परिवारों से चयनित 630 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से 120 लाभार्थी चयनित कर प्रशिक्षण के लिए संस्थानों को भेजे गए हैं।
सहायक नगर अधिकारी नीरज जोशी ने बताया कि कंप्यूटर अकाउंटेंसी प्रशिक्षण के अलावा नगर निगम नर्सिंग, ब्यूटी कल्चर एवं हेयर ड्रेसिंग, बैंकिंग एवं अकाउंटिंग की ट्रेनिंग देंगे। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।