फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Environmental friend fainted while on duty at STH

एसटीएच में ड्यूटी के दौरान बेहोश हुई पर्यावरण मित्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Environmental friend fainted while on duty at STH
रामपुर रोड स्थित होटल में क्वॉरेंटाइन की गई पर्यावरण मित्र के बेहोश होने पर उसे सुशीला तिवारी अस? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान एक पर्यावरण मित्र बेहोश हो गई। इसके बाद पर्यावरण मित्र एसटीएच पहुंच गए और प्राचार्य का घेराव कर जमकर हंगामा किया। क्वारंटीन सेंटर पहुंचे राजकीय मेडिकल कालेज के एक कर्मचारी से भी उनकी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों को कोविड वार्ड में ड्यूटी पर लगाया गया है। आज एक पर्यावरण मित्र ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गई। पर्यावरण मित्र के बेहोश होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। उसको एंबुलेंस से इमरजेंसी में लाया गया और भर्ती कर ड्रिप लगाई गई। इसके बाद उसको क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। दोपहर में रामपुर रोड के पास क्वारंटीन सेंटर बनाए गए होटल में व्यवस्था देखने पहुंचे राजकीय मेडिकल कालेज के एक कर्मचारी से पर्यावरण मित्रों की तीखी नोकझोंक हुई। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि होटल में खाना अच्छा नहीं मिल रहा है। साथ ही जगह-जगह गंदगी है। पर्यावरण मित्र इसके बाद एसटीएच पहुंच गए और प्राचार्य का घेराव कर हंगामा किया। कहा कि ड्यूटी के दौरान अस्पताल में उनको पानी और चाय तक नहीं मिलती है। कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने उनकी पूरी बात सुनी और देवलचौड़ के होटल से दूसरे होटल में क्वारंटीन के लिए शिफ्ट करा दिया। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि पर्यावरण मित्रों ने आज अपनी समस्याएं बताई है। उनकी पानी और चाय की समस्या का भी निवारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएच में इस सप्ताह लग जाएंगे कैमरे
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में इस माह सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि 48 कैमरे की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सप्ताह सभी कोविड वार्डों समेत अन्य जगहों पर कैमरे लग जाएंगे। बताया कि 15 वॉकीटॉकी भी खरीदे जा रहे हैं। वॉकीटॉकी सिक्योरिटी गार्डों का दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed