फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entry system at Base Hospital changed; timings fixed for all three gates.

Nainital News: बेस अस्पताल में बदली प्रवेश व्यवस्था, तीनों गेटों के लिए तय हुआ समय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Entry system at Base Hospital changed; timings fixed for all three gates.
फाइल फोटो
अस्पताल कर्मचारियों को ही जारी होंगे वाहन पास, मरीजों के वाहनों को 10-15 मिनट की ही अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में मंगलवार से मरीजों और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए नई प्रवेश व्यवस्था लागू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अनावश्यक वाहनों की पार्किंग रोकने के उद्देश्य से अब केवल अस्पताल कर्मचारियों को ही वाहन प्रवेश पास जारी किए गए हैं। अस्पताल के तीनों गेटों के खुलने और बंद होने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।

प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पहला गेट (मुख्य गेट) 24 घंटे खुला रहेगा। इस गेट से वाहन में आने वाले मरीजों को प्रवेश मिलेगा लेकिन उनके वाहन अस्पताल परिसर में केवल 10 से 15 मिनट तक ही खड़े किए जा सकेंगे। रामलीला मैदान की ओर स्थित दूसरा गेट केवल पैदल आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए सुबह 7:30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। तीसरा गेट सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को वाहन प्रवेश पास जारी कर दिए गए हैं जबकि अन्य वाहनों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed