{"_id":"6ab97e93fd056d715d01af40","slug":"ensure-compensation-for-disaster-induced-losses-minister-nainital-news-c-418-1-shld1006-10617-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाएं : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाएं : मंत्री
Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को धारी और अलचौना क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और सुरक्षा दीवार गिरने से मकानों को खतरा होने की समस्या बताई। कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान का आकलन कराकर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने के लिए कहा। कैड़ा ने धारी के परबड़ा में एक माह पूर्व अक्सोडा के जंगल में गोपाल सिंह की मौत के बाद पीड़ित परिवार को आपदा मद से चार लाख की सहायता राशि का चेक दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान कमल देवका, विवेक डंगवाल, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन