{"_id":"656ea31430ec97e9a500d2a7","slug":"elephant-damaged-the-car-in-kaladhungi-haldwani-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों का जबरदस्त आतंक: आंगन में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर खेत में फेंका, गजराज की धमक से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों का जबरदस्त आतंक: आंगन में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर खेत में फेंका, गजराज की धमक से लोग परेशान
Tue, 05 Dec 2023 09:45 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:45 AM IST
सार
कालाढूंगी के ग्रामसभा कमोला में रविवार रात एक हाथी ने एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाथी ने कार को किया क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालाढूंगी के ग्रामसभा कमोला में हाथियों का आतंक बना हुआ है। रविवार रात एक हाथी ने कमोला निवासी विमल पंत के आंगन में खड़ी उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विमल पंत ने बताया कि रविवार रात घर के बाहर आवाज आने पर उनकी नींद खुली। छत पर जाकर देखा तो हाथी ने आंगन में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर खेत में फेंक दिया था। पटाखे छोड़ने के बाद हाथी खेत की ओर चला गया। उन्होंने घटना की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
प्रधान चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, मदन बधानी ने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।