{"_id":"663d6c73dad41aaa9f0bc899","slug":"elderly-woman-injured-in-collision-with-tehsildars-vehicle-nainital-news-c-240-1-shld1006-103568-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तहसीलदार के वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तहसीलदार के वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल
Fri, 10 May 2024 06:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ रोड तिराहे पर बृहस्पतिवार की शाम तहसीलदार के वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। हादसे में घायल महिला को भवाली सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे हायर सेंटर ले गए। रामगढ तिराहे के समीप तहसीलदार कुश्याकटौली के वाहन की टक्कर से नथुआखान निवासी सुंदरी देवी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को लेकर सीएचसी भवाली पहुंचे। डॉ. रमेश ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल सुंदरी देवी को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे हायर सेंटर ले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शराब पीकर वाहन चलाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में एक युवक को नशे के हालात में पकड़ककरचालान किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन कोतवाली में खड़ा किया गया।
विज्ञापन