{"_id":"5f02c6498ebc3e4322364f53","slug":"elderly-woman-dies-in-elephant-attack30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: गौलापार में हाथी ने बीट वॉचर की पत्नी को उठाकर पटका, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: गौलापार में हाथी ने बीट वॉचर की पत्नी को उठाकर पटका, मौके पर हुई मौत
Mon, 06 Jul 2020 11:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला रेंज में महिला को हाथी द्वारा मारे जाने के बाद मौके पर मौजूद वनकर्मी और पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी में गौलापार क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को भगाने गई बीट वॉचर की पत्नी पर उसने हमला कर दिया। हाथी ने सूंड़ में उठाकर महिला को जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वन विभाग के किशनपुर रेंज में बीट वॉचर का काम करने वाले ग्राम हरिपुर ठठोला, दानीबंगर निवासी त्रिलोक राम की पत्नी पार्वती देवी (62) सोमवार की सुबह घर के बाहर कुछ काम कर रही थीं। तभी उन्होंने घर से कुछ दूर मक्के के खेत पर एक हाथी को देखा।
विज्ञापन
हाथी फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। बताया जा रहा है कि पार्वती हाथी को भगाने गईं तो उसने उन पर हमला कर दिया। पार्वती की चीख पुकार सुनकर घर के लोग बाहर आकर शोर करने लगे। इस पर हाथी और भड़क गया, उसने गुस्से में आकर पार्वती को जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
इससे पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी और चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेंजर आरपी जोशी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार को वन विभाग की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि कुछ समय पूर्व चोरगलिया क्षेत्र में भी हाथी के हमले में बीट वॉचर की मौत हो गई थी।