फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly man dies after visiting four hospitals in 24 hours; could not be saved.

Nainital News: 24 घंटे में चार अस्पताल घूमे, नहीं बची जान, बुजुर्ग की मौत

Sun, 11 Oct 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after visiting four hospitals in 24 hours; could not be saved.
हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के हाइडिल गेट के पास सब्जी लेने गए काठगोदाम के दमुवाढूंगा निवासी सुरेंद्र लाल को टक्कर मारने वाले अज्ञात कार चालक पर पुलिस ने 10 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे के बाद परिजन बुजुर्ग को हल्द्वानी से लेकर बरेली तक के अस्पताल ले गए लेकिन 24 घंटे में चार अस्पताल में इलाज के बावजूद बुजुर्ग की जान नहीं बच पाई। मामला छह अक्तूबर का है, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में दमुवाढूंगा के मल्ला प्लाट निवासी सुनील मनोहर ने बताया कि उनके पिता सुरेंद्र लाल छह अक्तूबर की शाम करीब 6:15 बजे सब्जी लेने हाईडिल गेट गए थे। वापस लौटते समय एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उनके दबाव में आकर चालक ने उनके पिता को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गया। गंभीर हालत के चलते घायल को एसटीएच रेफर किया गया। यहां से आधा घंटे बाद पड़ोस के ही निजी अस्पताल भेज दिया गया। करीब एक घंटे बाद निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने भी गंभीर हालत का हवाला देकर बरेली स्थित निजी हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार यहां से भी चिकित्सकों ने घायल पिता को वापस ले जाने की बात कह दी। सात अक्तूबर को बुजुर्ग की घर में मौत हो गई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द चालक को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed