फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly businessman was forced to write PIN behind ATM

एटीएम के पीछे पिन लिखना बुजुर्ग व्यवसायी को पड़ा भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly businessman was forced to write PIN behind ATM
नैनीताल। एटीएम कार्ड के पीछे गुप्त पिन लिखना एक बुजुर्ग व्यापारी को खासा महंगा पड़ गया। एटीएम कार्ड खोने के दस दिन बाद उन्हें इसका पता चला, लेकिन तब तक व्यवसायी के खाते से लगभग एक लाख रुपये पार हो चुके थे, हालांकि इसके बाद भी लगभग इतनी रकम खाते में शेष बची रह गई।
विज्ञापन

बुधवार को मल्लीताल स्थित कोतवाली पहुंचे पीड़ित बुजुर्ग सीमेंट हाउस तल्लीताल निवासी तलवंत सिंह पुत्र फैजा सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह चंडीगढ़ गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड खो गया। कुछ दिनों बाद जब उन्हें एटीएम कार्ड की जरूरत हुई तो वह नहीं मिला। इस बीच जब बुजुर्ग व्यवसायी के परिजनों ने उनके मोबाइल में बैंक से आए मैसेज पढ़े तो उनके होश उड़ गए। एटीएम कार्ड से तीन नवंबर के बाद अलग-अलग किस्तों में कैश और शापिंग द्वारा एक लाख रुपये निकालने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में बुजुर्ग से पता चला है कि एटीएम कार्ड के पीछे की तरफ उन्होंने एटीएम का पिन लिखा हुआ था। मोबाइल में आए मैसेज की जानकारी बुजुर्ग को नहीं होने से समय से उन्हें खाते से पैसा निकलने के बारे में पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि बैंक स्टेटमेंट से पता चला है कि बुजुर्ग का एटीएम जीरकपुर, मोहाली, अमृतसर, अंबाला और अन्य जगहों के एटीएम में प्रयोग किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed