फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education Minister summons meritorious students and teachers

मेधावी छात्र और शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Education Minister summons meritorious students and teachers
बेतालघाट में शिक्षकों को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
शिक्षक और मेधावी छात्रों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मनाति
विज्ञापन

बेतालघाट में बेतालेश्वर समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के प्रभु प्रेम भवन में रविवार को बेतालेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने क्षेत्र के 145 विद्यालयों को ऑटोमेटिक सैनिटाइजर, थर्मल मशीन, मास्क का वितरण किया। कोरोनाकाल में बेहतर काम करने वाले 25 शिक्षकों और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षक हेम जोशी, पंकज बधानी, नवीन रेखाकोटी, अनिल कुमार, तरुण कुमार और हाईस्कूल में सर्वोत्तम अंक पाने वाले राइंका रातीघाट के सागर सती, सरस्वती विद्या मंदिर के संदीप बिष्ट, पीयूष तिवारी, राइंका सिमलखा की मेघा भंडारी और दीपिका अमेरा को सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष राहुल अरोरा ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समिति की मांग पर मंत्री अरविंद पांडे ने इंटर कॉलेज में एनसीसी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गणित विषय खोलने के लिए सीईओ केके गुप्ता से प्रस्ताव भेजने को कहा। प्रधानों की मांग पर मंत्री पांडे ने नरेगा में भुगतान की समस्या को हल करने का भरोसा दिलाया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बेतालेश्वर सेवा समिति की ओर से सराहनीय काम किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों और बच्चों से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने को कहा। पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी सेवा समिति के जनहित के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, जिला पंचायत सदस्य मंजू आर्य, इंदर सिंह, बालम सिंह, शेखर दानी, दीप रिखाड़ी, तारा भंडारी, हरीश पांडे आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्सन - 24बीटीएल03-4पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed