फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eclipsing PWD on development

लोनिवि के विकास कार्यों पर ग्रहण लगा

Sun, 19 Feb 2017 12:50 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव
विजेंद्र श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Eclipsing PWD on development
devlopment - फोटो : amar ujala

लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है। शासन (प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष) का एक पत्र शनिवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचा है। इसमें नया ही नहीं बल्कि मौजूदा काम न कराने का संकेत दिया गया है। पत्र में साफ कहा गया है कि अगर कोई काम होता है, तो काम और वित्तीय अधिभार दोनों के लिए संबंधित अफसर ही जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की आर्थिक सेहत पहले से ही नाजुक चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक विकास कार्य कराने के लिए लोनिवि के पास चौ मास की राशि जारी ही नहीं हो सकी है। इससे पहले त्रैमास में जो राशि जारी हुई थी, वह भी नाकाफी थी।
विज्ञापन


विभाग को उम्मीद थी कि देर से ही सही, लेकिन राशि जारी हो जाएगी। पर उसकी जगह लोनिवि विभागाध्यक्ष एचके उप्रेती का पत्र मुख्य अभियंता समेत अन्य कार्यालयों को शनिवार को पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 17 फरवरी को जारी पत्र में कहा गया है कि कोई भी नया कार्य नहीं होना है। इसके अलावा जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, इसके बाद उनका टेंडर जारी नहीं हुआ, तो टेंडर न किया जाए। यही नहीं अगर स्वीकृत कार्य को लेकर ठेकेदार और विभाग के  बीच अनुबंध नहीं हुआ है, तो उस प्रक्रिया को भी रोकने को कहा गया है।


बताया जाता है कि इसमें जो भी कार्य चल रहा है, उसमें भी तेजी न लाने का संकेत दिया गया है। ऐसे में जो स्थिति है उसमें इस वित्तीय वर्ष में कोई भी काम हो पाएगा, उसके आसार कम ही हैं। अफसरों को भी उम्मीद है कि नई सरकार गठन के बाद ही कोई रास्ता निकलेगा। दूसरी तरफ जो भी काम चल रहे हैं, उनकी गति भी सुस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed