फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Earned virtue by settling home for poor daughters

गरीब बेटियों का घर बसाकर पुण्य कमाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Earned virtue by settling home for poor daughters
हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से हर इस साल भी गरीब और जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया। पर्वतीय उत्थान मंच के गोलज्यू मंदिर में हुए कार्यक्रम में 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समिति की ओर से नव दंपती को घर गृहस्थी की जरूरत का सामान बिस्तर, बेड, बर्तन, कपड़े आदि भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

पंडित प्रकाश भट्ट की ओर से संपन्न कराए गए आयोजन में हल्द्वानी के अलावा काशीपुर, बनबसा के लोग भी पहुंचे। विवाह समारोह में शहर की संस्थाओं और प्रतिष्ठित लोगों राम गोविंद दास भाई जी, साकेत अग्रवाल, दीपक सिंह, विजय सिसोदिया, सचिन जायसवाल, नानू महरा, भगवान सहाय, कर्नल बिष्ट, अरुणा टंडन, दीपक जोशी, डीएन भट्ट, कमल सनवाल, संजय दुम्का, दुष्यंत रौतेला आदि ने सहयोग किया। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुमित हृदयेश, मेयर जोगेद्र सिंह रौतेला आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लता बोरा, कल्पना रावत, अंजना बोरा, कुसुम बोरा, जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी, यशोदा रावत, तुलसी रावत, प्रेमा, कुसुम, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed