फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dumpster collides with businessman's death

फिर काल बना डंपर, व्यवसायी की मौत

Thu, 08 Feb 2018 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Thu, 08 Feb 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dumpster collides with businessman's death
विष्णु गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

रामपुर रोड पर नैनीताल मोटर्स के पास बुधवार सुबह फिर हादसा हो गया। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर से मथुरा के वृंदावन केसीघाट निवासी व्यवसायी विष्णु गुप्ता की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। विष्णु गुप्ता शादी समारोहों में केसर दूध बनाने का काम करते थे। उन्होंने हल्द्वानी के टीपीनगर में एक शादी समारोह में केसर दूध बनाने का ठेका लिया था। 

विज्ञापन


47 वर्षीय  विष्णु गुप्ता अपने साथ कारीगर भूरी, श्यामजी और सत्यवीर को लेकर इंडिगो कार से गाजियाबाद से आ रहे थे। कार केसीघाट निवासी बनवारी चला रहा था। बुधवार की सुबह छह बजे नैनीताल मोटर्स के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार भिड़ गई। कार में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने व्यवसायी विष्णु गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। चालक की आंख पर चोट लगी है जबकि सत्यवीर के सीने, श्याम और भूरी की बांह में चोट लग गई। टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता का कहना था कि कार चालक को झपकी आ गई थी। इसी वजह से दुर्घटना हुई है। व्यवसायी का एक बेटा अंकुर गुप्ता और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक रोका गया शव 
व्यवसायी विष्णु गुप्ता के परिजन शाम तक मोर्चरी पर पहुंचे। इसी कारण मोर्चरी में शव को रोका गया था। भाई, साले और परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed