फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to less rain and snowfall the water level of Naini Lake is also continuously decreasing

मौसम की बेरुखी का असर नैनीझील पर भी: फीका पड़ने लगा शृंगार, ताल का जलस्तर बीते चार सालों में सबसे कम

Wed, 26 Feb 2025 10:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Feb 2025 10:46 AM IST
सार

इस साल सर्द मौसम में कम बारिश, ओलावृष्टि व बहुत कम बर्फबारी होने के चलते नैनीझील का जलस्तर भी लगातार कम हो रहा है जिससे झील का शृंगार फीका पड़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
Due to less rain and snowfall the water level of Naini Lake is also continuously decreasing
नैनीझील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीतात की खूबसूरती यहां स्थित झील से है। पानी से लबालब यह झील देश-विदेश में प्रसिद्ध है लेकिन इस वर्ष सर्द मौसम में कम बारिश, ओलावृष्टि व बहुत कम बर्फबारी होने के चलते नैनीझील का जलस्तर भी लगातार कम हो रहा है जिससे झील का शृंगार फीका पड़ता जा रहा है। फरवरी लगभग बीत चुका है, यदि मार्च में बारिश नहीं हुई तो अप्रैल मई व जून के पीक ग्रीष्म सीजन में नैनीझील में पानी का रिकाॅर्ड स्तर पर नीचे जाने की आशंका जताई जा रही हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2024 में ग्रीष्म सीजन में अत्यधिक गर्मी पड़ी थी लेकिन बाद में अच्छी बारिश भी हुई थी। सितंबर में जलस्तर अपने उच्च शिखर 12 फुट पर पहुंच गया था और सिंचाई विभाग की ओर से पानी की नियमित निकासी की जा रही थी। इस वर्ष बारिश व बर्फबारी बहुत कम हुई है। इस सर्द मौसम में नौ दिसंबर को पहली और 12 जनवरी को दूसरी बार बर्फबारी हुई। यह भी नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक ही सीमित रही।

विज्ञापन

वहीं, इस दौरान नगर में हल्की बारिश व हिमकण ही गिरे। इस कारण झील रिचार्ज नहीं हो सकी और अब गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही झील का जलस्तर लगातार गिर रहा है। फरवरी में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही थीं लेकिन मौसम ने सभी को निराश किया। सर्द मौसम में यहां अधिकांशत: धूप खिल रही है। झील के गिरते जलस्तर से जल संस्थान, सिचाई विभाग समेत पर्यटन कारोबारी भी परेशान हैं। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि 25 फरवरी को झील का जलस्तर पांच फुट एक इंच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झील का जलस्तर (25 फरवरी को) व बारिश एक जनवरी से 25 फरवरी तक

वर्ष                  झील का जल स्तर              बारिश

2025            पांच फीट एक इंच               1.5 मिमी

2024            पांच फीट चार इंच               15 मिमी

2023             पांच फीट आठ इंच             24 मिमी

2022            आठ फीट छह इंच             107 मिमी

2012            तीन फीट पांच इंच             50 मिमी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed