फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk car driver hits seven abandoned animals in haldwani

Haldwani News: नशे में धुत कार ड्राइवर ने सात लावारिस जानवरों को कुचला, एक की मौत; सीसीटीवी में कैद मंजर

Fri, 05 Jul 2024 07:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:37 AM IST
सार

हल्द्वानी में एक युवक ने नशे में कार दौड़ाते हुए लावारिस पशुओं को टक्कर मारकर उड़ा दिया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह पशु घायल हो गए।

विज्ञापन
Drunk car driver hits seven abandoned animals in haldwani
नशे में धुत कार ड्राइवर ने सात लावारिस जानवरों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में एक युवक ने नशे में कार दौड़ाते हुए लावारिस पशुओं को टक्कर मारकर उड़ा दिया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह पशु घायल हो गए। पुलिस ने पीलीकोठी निवासी आरोपी प्रियांशु वर्मा पर नए आपराधिक कानून उतावलेपन में वाहन चलाने, लोगों की जान को खतरे में डालने और पशु क्रूरता की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी प्रियांशु वर्मा बुधवार रात अपने दोस्तों के संग होटल में खाना खाने निकला था। सभी दोस्तों ने रात को शराब पी और रात दो बजे पान खाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन के पीछे आ गए। प्रियांशु पहले ऑल्टो कार में सवार था। इसके बाद दोस्त से लग्जरी ऑटोमेटिक कार टेस्ट ड्राइव के लिए मांगी। फिर प्रियांशु रेलवे बाजार से क्षत्रिय चौराहे की ओर गया। इसी दौरान उसने सड़क पर बैठे लावारिस जानवरों के झुंड को टक्कर मार दी। कार की गति इतनी तेज थी कि झुंड में बैठे पशु हवा में उछलकर छिटक गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने युवक को कुचला, पैदल घर लौट रहा था मोहन; CCTV की मदद से पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह घायल हैं। रात में ही पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गायों का इलाज कराया। घटना से आक्रोशित जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, सूजल चौधरी और सुरेश बिष्ट बनभूलपुरा थाना पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बीएनएस की धारा 281, 125 और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बृहस्पतिवार को गाय को टक्कर मारने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कार तेज गति से आते दिख रही है। इसके बाद वह सड़क पर बैठे लावारिस गायों को टक्कर मारते दिख रही है। हादसे में कई पशु टक्कर लगते ही उछलते हुए दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed