फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A vehicle carrying soil crushed a man in haldwani

Haldwani: मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने युवक को कुचला, पैदल घर लौट रहा था मोहन; CCTV की मदद से पकड़ा गया आरोपी

Fri, 05 Jul 2024 07:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:24 AM IST
सार

हल्द्वानी में रकसिया नाले से मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके में मौत हो गई। घटना के बाद चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।

विज्ञापन
A vehicle carrying soil crushed a man in haldwani
टिप्पर ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में रकसिया नाले से मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके में मौत हो गई। घटना के बाद चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।

चांदनीचौक घुड़दौड़ा निवासी मोहन राम (37) पुत्र स्व.बहादुर राम पेशे से मजदूर था। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहता था। शाम पांच बजे मोहन राम चावल लेकर आ रहा था। इस बीच रकसिया नाले से मिट्टी लेकर टिप्पर ग्रामीण मार्ग से बहुत तेजी से जा रहा था। हरिपुर जमन सिंह की सड़क पर टिप्पर ने मजदूर को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी भिजवाया। चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से टिप्पर चालक को पकड़ लिया है। टिप्पर सीज कर दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप रात 12 बजे तक चलते हैं खनन वाहन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिट्टी और उपखनिज ढोने वाले वाहन रात 12 बजे तक सड़क पर दौड़ते हैं। कहा कि गांव की सड़क मात्र 10 फुट चौड़ी है। इसी सड़क पर स्कूल भी है। कई बार अवैध उपखनिज ढोने वाले वाहन से बचने के चक्कर में स्कूली बच्चे भी चोटिल हो जाते हैं। शिकायत पर प्रशासन और परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपखनिज चोरी करने वाले वाहन ग्रामीण मार्गों से भाग रहे
राज्य सरकार ने खनन चोरी रोकने का कार्य प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। कंपनी कर्मचारी वाहन में लदे उपखनिज की रॉयल्टी की जांच करती है। कंपनी ने गन्ना सेंटर के पास जांच के लिए बैरियर लगाया हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि उपखनिज चोरी करने वाले वाहन स्टोन क्रशर में जाते हैं। एक रॉयल्टी से कई चक्कर लगाते हैं। कहा कि रकसिया से मिट्टी लेकर आ रहे वाहन सीधे पंचायत घर उसके बाद वहां से स्टोन क्रशर जाते हैं। वह सड़क काफी चौड़ी है लेकिन यह वाहन गांव की सड़क से निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed