{"_id":"61abcba3f5477e26a35e6925","slug":"driver-missed-with-19-lac-rupees-ramnagar-news-hld446635675","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरिंग कारोबारी का 19 लाख ले उड़ा ड्राईवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैटरिंग कारोबारी का 19 लाख ले उड़ा ड्राईवर
विज्ञापन
Driver Missed with 19 Lac Rupees
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर के कैटरिंग कारोबारी की कार से उनका ड्राइवर 19 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कारोबारी ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में वेंडरों को पेमेंट करने आया था। घटना दो दिसंबर की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ड्राइवर तक पहुंच चुकी है।
कटोराताल काशीपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ रॉकी की रॉकी टैंट एवं कैटरर्स के नाम से फर्म है। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि दो दिसंबर की रात राकेश अपने ड्राइवर साजिद पुत्र शफीक निवासी कटोराताल के साथ कार में ढिकुली स्थित रिजॉर्ट आए। रिजॉर्ट में चल रही शादी में कैटरिंग का काम राकेश कुमार का था।
कार में रखे 19 लाख रुपये वेंडरों को देने थे। राकेश कार में ड्राइवर को छोड़कर रिजॉर्ट में वेंडरों से मिलने चले गए। कारोबारी ने जब ड्राइवर को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। रिजॉर्ट के बाहर आकर देखा तो ड्राइवर कार लेकर फरार हो चुका था। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। घर पहुंचे तो ड्राइवर की पत्नी और बच्चे भी गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई मनोज नयाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपी की तलाश में मेरठ पहुंची और ड्राइवर तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।