फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water line broken while digging

खोदाई करते समय टूट गई पेयजल लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken while digging
हल्द्वानी। नहर कवरिंग रोड में पनचक्की (दमुवाढूंगा) के पास पेयजल लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान जलसंस्थान की 12 इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। इस कारण जलसंस्थान ने फिल्टर प्लांट नंबर तीन को बंद कर दिया। प्लांट बंद होने से करीब 50 हजार की आबादी की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को शाम को भी पानी नहीं मिला। देर शाम तक पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी थी। ऐसे में रविवार को भी इलाके की पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जलनिगम अमृत योजना के तहत हाइडिल गेट से लालडांठ की ओर नई पेयजल लाइन बिछा रहा है। इन दिनों पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदाई की जा रही है। शनिवार को खोदाई के दौरान पनचक्की के पास 12 इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई जिससे काफी मात्रा में पानी का रिसवा होने लगा। जलसंस्थान सूत्रों के मुताबिक पेयजल लाइन ठेकेदार की लापरवाही से टूटी है। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्रभारी सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सुबह 11बजे प्लांट बंद किया गया था। देर शाम पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने के कारण आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी थी। उन्होंने बताया कि प्लांट नंबर तीन से बमौरी, बिठौरिया, दमुवाढूंगा, चौफला, पीलीकोठी, लालडांठ, कुसुमखेड़ा, कठघरिया, पनियाली, घूनी आदि इलाकों की पेयजल सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने कहा कि पेयजल लाइन के लिए खोदाई के दौरान पनचक्की के पास मुख्य पेयजल लाइन टूटने की जानकारी मिली है। तत्काल ठेकेदार को लाइन की मरम्मत कराने को कहा गया है। जल्द लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed