फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water crisis deepens in urban and rural areas, tube wells damaged in Dahria

शहरी और ग्रामीण इलाकों में गहराया पेयजल संकट, डहरिया में ट्यूबवेल खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in urban and rural areas, tube wells damaged in Dahria
जोशी विहार में टैंकर से पानी लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
हल्द्वानी। लोगों को शत प्रतिशत पानी उपलब्ध कराने के जलसंस्थान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 50 हजार से अधिक आबादी रोजाना पानी का संकट झेल रही है। इन इलाकों में जलसंस्थान टैंकर तो भेज रहा है, लेकिन आबादी के हिसाब से वह नाकाफी है। उधर, डहरिया और कुसुमखेड़ा में ट्यूबवेल खराब होने के कारण सात हजार से अधिक आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवलचौड़, दमुवाढूंगा, गणपति विहार, जोशी विहार, हरिपुर रतन सिंह, पीपल पोखरा, बजूनिया हल्दू, साईं मंदिर आदि इलाकों में पेयजल किल्लत रही। लोग पानी के टैंकर का इंतजार करते दिखे। टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों को प्राइवेट टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिपुर रतन सिंह निवासी पी राय चौधरी का कहना है कि पिछले छह महीने से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद गुड्डू का कहना है कि पिछले आठ महीने से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी है। प्रभावित 60 घरों में पानी के चार टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसंस्थान के ईई एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जिन इलाकों में पानी का संकट है वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं। ट्यूबवेल खराब होने पर तत्काल टीम भेजकर ठीक किए जा रहे हैं।

सिल्ट की सफाई के चलते भी गहराई पानी की किल्लत
हल्द्वानी। गौला बैराज में सिल्ट की सफाई के चलते डेढ़ घंटे तक शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। वर्तमान में सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक गौला बैराज में सिल्ट की सफाई का कार्य चलता है। इस दौरान शीशमहल फिल्टर प्लांट बंद रहता है। गौला बैराज से पानी छोड़ने के दो घंटे बाद फिल्टर प्लांट फिर से चालू होने की स्थिति में आता है। इस कारण साढ़े तीन घंटे तक पानी वितरण का कार्य प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed