फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dream project to make Uttarakhand a tourism hub: CM will lay a network of roads on the mountains, the road from Ramnagar to Gairsain will be renewed

उत्तराखंड को पर्यटन हब बनाना ड्रीम प्रोजेक्ट: सीएम, पहाड़ों पर सड़कों का जाल बिछाएंगे, रामनगर से गैरसैंण तक मार्ग का होगा नवीनीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dream project to make Uttarakhand a tourism hub: CM will lay a network of roads on the mountains, the road from Ramnagar to Gairsain will be renewed
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन हब बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, ताकि गोवा के बाद उत्तराखंड को भी पर्यटन प्रदेश के रूप में जाना जाए। इस पर सरकार की ओर से लगातार काम किया जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। साहसिक खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामनगर से गैरसैंण तक के सड़क मार्ग को सही कराया जाएगा। यह मार्ग प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी की ओर जाता है और इस मार्ग से बदरीनाथ और केदारनाथ को पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं। मानसून खत्म होने के बाद सरकार इस मार्ग को दुरुस्त कराएगी।
विज्ञापन

रामनगर-चौखुटिया रेल मार्ग का भी होगा सर्वे
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग का सर्वे कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसी दौरान रामनगर से लेकर चौखुटिया रेल मार्ग का भी सर्वे होगा। इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल से वार्ता हो चुकी है। रेल मंत्री ने इस रेल मार्ग के लिए भी हामी भरी है। इस रेल मार्ग के शुरू होने से स्थानीय जनता को लाभ मिलने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed