फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. presenting with drug plant. Pant

दवा के साथ पौधा भेंट करते हैं डा. पंत

Fri, 05 Jun 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 05 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. presenting with drug plant. Pant
 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फतेहपुर में तैनात वरिष्ठ डाक्टर आशुतोष पंत को लोग पौधे वाले डाक्टर साहब के नाम से जानते हैं। डा. पंत सच्चे पर्यावरण प्रेमी हैं। हर मरीज को देखने के बाद डा. पंत दवा के साथ औषधीय और फलदार पौधे भेंट करते हैं। अब तक 1.66 लाख पौधे मरीजों और उनके तीमारदारों को दे चुके हैं।
विज्ञापन



सुभाष नगर निवासी डा.पंत बताते हैं पिता स्व. सुशील दत्त पंत से उन्हें प्रेरणा मिली। पिता ऋषिकेश स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे और पर्यावरण के प्रति उनका बेहद लगाव था। डा. पंत के मुताबिक 1988 में टिहरी धनौटी में तैनाती के बाद से उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों को एक-एक औषधीय और फलदार पौधा देना ही अपनी दवा में शामिल कर लिया, जो अब भी जारी है। डा. पंत वर्तमान में फतेहपुर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात हैं। डा. पंत बताते हैं, लखनऊ स्थित किसान ट्रेडिंग से औषधीय और फलदार पौधे के बीज लाते हैं। नर्सरी में उनकी बुआई कर खुद ही देखभाल करते हैं। अस्पताल में ही नर्सरी भी तैयार की है।
विज्ञापन


डा. पंत अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उसके तीमारदार को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करते हैं। पर्चे में दवा लिखने के बाद अस्पताल से पौधा देकर विदा करते हैं। डा. पंत की पत्नी और एक बेटी है। नर्सरी तैयार करने में परिवार के सदस्य पूरा साथ देते हैं। डा. पंत अपने पिता की स्मृति में हर साल पौधे भी बांटते हैं। अस्पताल के अलावा डा. पंत सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, पार्कों में भी पौधरोपण करते हैं। वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ डा. पंत का पौधे बांटने का लक्ष्य भी हर साल बढ़ रहा है। वह पिछले कुछ सालों से प्रतिवर्ष 10 हजार पौधे बांटते या खुद रोपते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed