फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Khanna resigns from Almora Medical College

डॉ. खन्ना ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dr. Khanna resigns from Almora Medical College
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. गरिमा खन्ना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में पदभार संभालने के बाद त्यागपत्र दे दिया। बता दें कि नौ सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से नौ डॉक्टरों का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के लिए किया गया था। तीन डॉक्टरों को छोड़कर सभी ने पदभार संभाल लिया था। बचे हुए तीनों डॉक्टरों को शासन ने एक सप्ताह का समय दिया था। पदभार न संभालने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि डॉ. खन्ना ने 29 सितंबर को पदभार संभाला और 30 सितंबर को त्यागपत्र दे दिया। बताया कि दो अन्य डॉक्टरों ने अभी तक पदभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed