फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dog panic in three villages , people are in panic

तीन गांवों में कुत्ते का आतंक, दहशत में हैं लोग

Thu, 25 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक कुत्ते का तीन गांवों में ऐसा आतंक रहा कि उसने 35 से अधिक जानवरों, दो बच्चों को घायल कर दिया। कुत्ते के आतंक से इन गांवों में दहशत है। कुत्ते के आतं को देखते हुए जोगीपुरा के ग्राम प्रधान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल को साथ लेकर गए।

विज्ञापन


बुधवार सुबह एक काले रंग के  कुत्ते ने जोगीपुरा, पूछड़ी, शंकरपुर में सुबह छह बजे से आठ बजे तक दो घोड़ी, चार भैंसें, 25 गाय, एक मुर्गा व पूछड़ी निवासी पूरन सिंह सैनी के छह वर्षीय पुत्र शुभम, पांच वर्षीय पुत्र लव को काट यिा।
विज्ञापन


कुत्ते के आतंक को भांपने के बाद प्रधान घनश्याम शर्मा वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल को साथ लेकर मौके पर लेकर आए। डॉ. अग्रवाल ने पीरूमदारा, चिल्किया पशु चिकित्सालयों की एक टीम बनाकर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन कम पड़ने पर प्रधान शर्मा, ग्रामीण वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम बल्लभ शर्मा, जगदीश चंद्र मठपाल, वेदप्रकाश उपाध्याय हल्द्वानी से वैक्सीन लाए। डॉक्टरों की टीम ने तीनों गांवों में टीकाकरण किया। घटना से अभी भी ग्रामीण घबराए हुए हैं।


ग्राम प्रधान के मुताबिक ने कुत्ते को पूछड़ी के ग्रामीणों ने मार दिया है। इससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि जानवरों को अपनी देखरेख में रखें। उन्हें अन्य जानवरों के साथ न बांधे और टीकाकरण का पूरा कोर्स करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed