{"_id":"6566342209a447afa3029824","slug":"doctor-on-leave-emergency-system-faltered-haldwani-news-c-8-1-hld1006-267775-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डॉक्टर अवकाश पर, इमरजेंसी की व्यवस्था लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डॉक्टर अवकाश पर, इमरजेंसी की व्यवस्था लड़खड़ाई
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला अस्पताल की एक डॉक्टर के आकस्मिक अवकाश पर जाने के कारण इमरजेंसी की व्यवस्था लड़खड़ा गई। बाद में चिकित्सा अधीक्षक ने पहुंचकर मरीजों को देखा। हालांकि ओपीडी में काफी देर तक चिकित्सक न होने की बात भी कही जा रही थी।
महिला अस्पताल में सुबह की इमरजेंसी की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल काॅलेज से मिले जेआर को सौंपी है, जो स्वास्थ्य कारणों के चलते इमरजेंसी में नहीं पहुंच सकीं। इसके अलावा कोई अन्य वैकल्पिक तौर पर डॉक्टर की भी तैनात नहीं हो सकी। इसके कारण करीब 12 बजे तक इमरजेंसी की व्यवस्था लड़खड़ाई रही। मरीजों को वापस लौटना पड़ा। बाद में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा जंगपांगी ने पहुंच कर मरीजों को देखा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी मेडिकल आफिसर ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर जाना पड़ा था, दूसरी शिफ्ट के डॉक्टर को जल्द बुला लिया गया था। रही बात ओपीडी में डॉक्टर की न होने की तो वे कुछ विभागीय कार्य के लिए गई थी, बाद में ड्यूटी पर थी और मरीजों को देखा। संबंधित डॉक्टर ने अवकाश लिया था, उनको कैंसिल कर बुलाया गया।
अनुपस्थित है एक डॉक्टर
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में आठ डॉक्टर तैनात हैं। इनमें एक डॉक्टर पहले से अवकाश पर हैं। एक अनुपस्थित चल रही हैं। एक चिकित्सक ने बुधवार को अचानक अवकाश लिया था। एक और डॉक्टर अवकाश पर जाना था, जिन्हें बुलाया गया। वहीं, महिला अस्पताल के सिक नियो नेटल केयर यूनिट भी नर्स की कमी के चलते जैसे-तैसे चल रहा है। यहां पर दो शिफ्ट में ही बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। वह भी एक से दो बच्चे ही भर्ती हो पा रहे हैं।