फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DMU will have to wait

डीएमयू के लिए करना होगा इंतजार

Mon, 07 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 07 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

 काठगोदाम -बरेली के बीच डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) चलाने की योजना है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे काम भी कर रहा है। पर इसके चलने में दो साल का वक्त लग सकता है। इसके संकेत बीते दिनों कुमाऊं दौर पर आये पूर्वोत्तर रेलवे जीएम ने भी दिये थे।

विज्ञापन


काठगोदाम-बरेली सिटी, बरेली जंक्शन के लिए कोई सीधी नियमित ट्रेन नहीं है। बरेली की सारी पैसेंजर ट्रेन लालकुआं से ही चलती हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने डीएमयू चलाने की योजना बनायी, जो की एक तरह की रेल बस होती है। इसमें पोजिशन चेंज करने के लिए इंजन भी बदलने की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन


 पर इसके चलने में तमाम औपचारिकता, संसाधन आदि जुटाने में कम से कम दो साल लग सकते हैं। बीते दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा जब कुमाऊं दौरे पर आये थे, तो उन्होंने भी इतनी अवधि लगने की बात कही थी। ऐसे में यात्रियों को अगर बीच में कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती है, तो  इस सेवा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed