फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM Vandana Chauhan gave instructions to PWD to start work of improvement of Haidakhan road in haldwani

Haldwani News: डीएम वंदना ने हैड़ाखान मार्ग को लेकर किया फैसला, लोनिवि को दिए निर्देश

Fri, 13 Oct 2023 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में डीएम वंदना ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल हैड़ाखान मार्ग के अस्थायी सुधारीकरण का काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
DM Vandana Chauhan gave instructions to PWD to start work of improvement of Haidakhan road in haldwani
मेरठ में घंटाघर के पास रोड खराब

विस्तार

जिलाधिकारी वंदना ने बृहस्पतिवार को जनसुनवाई में लोक निर्माण विभाग को तत्काल हैड़ाखान मार्ग के अस्थायी सुधारीकरण का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ओखलकांडा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हैड़ाखान सड़क काफी खराब हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी रखा। 
विज्ञापन


डीएम ने लोनिवि, भवाली के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त भागों का सर्वे कर डीपीआर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 

जन सुनवाई में  नंधौर खनन समिति के लोगों द्वारा बताया गया कि नंधौर में खनन से पूर्व खनन रास्ते बनवाने, श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही गेटों में पेयजल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के साथ ही उपजिलाधिकारी को व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापालपुर परमा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि मुख्य मार्ग पर कैनाल रोड में अतिक्रमण के कारण लोगों मे आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनसुनवाई में 67 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई। जनसुनवाई में समस्या को लेकर पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू व अन्य लोग पहुंचे।

लीकेज की लिस्ट उपलब्ध कराएं
जिलाधिकारी ने लोनिवि को लीकेज के कारण खराब हो रही सड़कों की लिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि  जलसंस्थान लीकेज मरम्मत कार्य पूरा कर लें, उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लीकेज मरम्मत करने के बाद दूसरी बार लीकेज होने से जलसंस्थान स्वयं सड़क की मरम्मत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed