फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Mining Committee meeting in Haldwani

जिला खनन समिति की बैठक

Thu, 07 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 07 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
District Mining Committee meeting in Haldwani

 जिला खनन समिति की डीएम कैंप कार्यालय में बैठक हुई। डीएम और जिला खनन समिति अध्यक्ष के निर्देशन में हुई बैठक में सड़क हादसों और शहर में जाम की स्थिति से निपटने को लेकर फैसले किए गए हैं। तय हुआ है कि शाम पांच से रात 10 बजे तक कोई भी खनन वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

विज्ञापन


इस अवधि में वाहन काठगोदाम नारीमन चौराहा, बाईपास होते हुए जाएंगे। इसके अलावा ट्रक, डंपर आदि वाहन भवन निर्माण सामग्री भी रात 10 से सुबह पांच बजे तक ही अनलोड कर सकेंगे। डीएम दीपक रावत ने वन निगम अधिकारियों को अमृतपुर और हल्दुआ में नाइट विजन कैमरे लगाने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही, रामनगर डीएलएम को सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी हाल में श्रमिक रात में कोसी, दाबका क्षेत्र में नहीं रहे। इसके अलावा परिवहन अधिकारियों को रात में भी सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। रेडियम प्लेट भी वाहनों में 20 जनवरी तक लगाने की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पकड़े गए वाहनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ओवर लोड वाहनों के पंजीकरण के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश डीएम ने दिया है। इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed