{"_id":"586d55034f1c1b0765158961","slug":"district-hospital-x-ray-machines-require-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की एक्सरे मशीनों को इलाज की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की एक्सरे मशीनों को इलाज की दरकार
भूपेंद्र मोहन रौतेला
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से ही सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों की कमी से जूझ रहे नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में एक्सरे मशीनों की हालत भी खराब है। हालत यह है कि विदेश में बनी डिजिटल एक्सरे मशीन के साथ ही स्वदेशी डेंटल एक्सरे मशीन दोनों ही शोपीस बन चुकी हैं।
विज्ञापन
जिसकी वजह से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन जैसे-तैसे मैनुअल मशीन के सहारे काम चला रहा है। खास बात यह है कि मैनुअल मशीन से केवल हाथ,पांव व चेस्ट की ही एक्सरे हो सकते हैं अन्य एक्सरे करने की क्षमता इस मशीन में नहीं है।
विज्ञापन
विदेश में निर्मित डीआरवाई पीआरओ 793 मॉडल की डिजिटल एक्सरे मशीन को स्वास्थ्य विभाग ने 97.29 लाख रुपए में खरीदा था। अस्पताल में यह मशीन दिसंबर 2008 से काम कर रही है। तब से यह मशीन कई बार खराब हुई और इसकी मरम्मत भी कराई जाती रही।
विज्ञापन
लेकिन, अब इस विदेशी मशीन की फिल्म में दिक्कत आ गई है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से यह मशीन शोपीस बनी हुई है। यही हाल डेंटल एक्सरे मशीन का भी है। नोएडा से खरीदी गई यह मशीन अस्पताल में छह अक्तूूूबर 2005 में आई।
करीब 30 हजार की लागत वाली यह मशीन सितंबर 2014 से काम नहीं कर रही है। इस वजह से दांतों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरके वर्मा की मानें तो मशीनों की खराबी के बारे में अस्पताल के पीएमएस को पूर्व में भी बता दिया गया है। फिलहाल मैनुअल मशीन के सहारे ही जैसे-तैसे काम चल रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए और मरीजों की परेशानी को देखते हुए डीजी से लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है। फिलहाल डीजी स्तर से डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। मशीन में नया प्रिंटर लगना है। इसके लिए संबंधित कंपनियों से कोटेशन मांगने की कार्रवाई चल रही है।
- डॉ. कैप्टन राजेश शाह, प्रभारी पीएमएस, बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल।